1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Pushpa 2 Teaser Release : झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ अल्लू अर्जुन का तांडव, पुष्पा के ‘काली’ अवतार का एक्शन

Pushpa 2 Teaser Release : झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ अल्लू अर्जुन का तांडव, पुष्पा के ‘काली’ अवतार का एक्शन

Pushpa 2 Teaser : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी फिल्म का बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर जारी हो गया है। 'आर्या' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी सुपर हिट फिल्मों के अभिनेता अल्लू इस टीजर से एक बार फिर पुष्पा राज बनकर फैंस का दिल जीत लिया है। उनके जन्मदिन पर फैंस के लिए यह कोई शानदार रिटन गिफ्ट से कम नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Pushpa 2 Teaser : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी फिल्म का बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर जारी हो गया है। ‘आर्या’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के अभिनेता अल्लू इस टीजर से एक बार फिर पुष्पा राज बनकर फैंस का दिल जीत लिया है। उनके जन्मदिन पर फैंस के लिए यह कोई शानदार रिटन गिफ्ट से कम नहीं है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर लॉन्च होने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस की काफी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। अपकमिंग के फिल्म के 1 मिनट 8 सेकंड के टीजर में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाया हुआ है। इसमें पुष्पा राज का लुक भी काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। टीजर में अभिनेता  साड़ी पहने, त्रिशूल हाथ में लेकर दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह धांसू टीजर फैंस के रोंगटे खड़े करने वाला है।

बता दें कि साल 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और पुष्पा-श्रीवल्ली स्टारर ‘पुष्पा द राइज’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमायी थी और इसका ‘पुष्पा राज झुकेगा नहीं साला’ डायलॉग सबकी जुबान पर रट गया था। इस फिल्म के अंत में पुष्पा-श्रीवल्ली की शादी और इससे पहले शेखावत (फहाद फाजिल) संग हुई जुबानी जंग देखने को मिली, जो अब सीक्वल में बदले की आग में बदलती दिख रही है। इसके अगले पार्ट यानी ‘पुष्पा 2: द रूल’ के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

‘

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...