राजस्थानी फ्लेवर के दीवानों की कमी नहीं है, यही वजह है देश के तमाम नामचीन होटलो और रेस्टोरेंट में बहुत आराम से मिल जाती है।लोग इसे बड़े की शौक से खाते है। अगर आप राजस्थानी जायके के दीवने हैं तो आज हम आपको राजस्थान में खायी जाने वाली प्याज की कढ़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बड़े ही आराम से घर में बना सकते हैं। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
प्याज की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री
दही – 1 कप
बेसन – 2 टेबलस्पून
प्याज – 1
हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
मेथी दाना – 2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
घी – 1 टेबलस्पून
तड़के के लिए
जीरा – 1 टी स्पून
घी – 1 टेबलस्पून
खड़ा धनिया – 1 टी स्पून
साबुत लाल मिर्च – 1
कढ़ी पत्ता – 15
राजस्थानी जायके की प्याज की कढ़ी बनाने का तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
प्याज की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद दही में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसे हाथों से अच्छी तरह से मसल लें जिससे घोल में गाठें न पड़ जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गर्म करें।
घी गर्म हो जाए तो उसमें राई, मेथी दाना डालकर तड़कने दें। इसके बाद हींग और प्याज डालकर पकाएं। प्याज को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए। जब प्याज नरम हो जाए तो इसमें कढ़ी का मिश्रण डाल दें।
जरूरत के हिसाब से पानी डालें और धीमी आंच पर कढ़ी को पकने दें। इस दौरान कढ़ी में स्वाद के हिसाब से नमक डालें और लगभग 15 मिनट तक पकने दें। तय समय के बाद गैस को बंद कर दें। अब तड़के के लिए एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें।
जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, साबुत धनिया डालकर पकाएं। कुछ सेकंड बाद इसमें कढ़ी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च डालकर 10 सेकंड तक तड़का लगने दें फिर गैस बंद कर दें। अब तड़के को कढ़ी में डाल दें। आपकी स्वादिष्ट प्याज की कढ़ी बनकर तैयार हो चुकी है।