1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोफे पर बैठे बैठे आर माधवन ने उड़ाए अजय देवगन के छक्के, बेटी को बचाने के लिए फिर एक्टर ने पार की हदें

सोफे पर बैठे बैठे आर माधवन ने उड़ाए अजय देवगन के छक्के, बेटी को बचाने के लिए फिर एक्टर ने पार की हदें

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब ढाई मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देता है. फिल्म की कहानी एक परिवार पर आधारित है. अजय देवगन, ज्योतिका और उनकी बेटी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. एक दिन एक अजनबी (आर माधवन) उनके घर में प्रवेश करता है। वह कुछ देर रुकने को कहता है और जाने का नाम नहीं लेता.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shaitan trailer released: अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब ढाई मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देता है. फिल्म की कहानी एक परिवार पर आधारित है. अजय देवगन, ज्योतिका और उनकी बेटी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. एक दिन एक अजनबी (आर माधवन) उनके घर में प्रवेश करता है. वह कुछ देर रुकने को कहता है और जाने का नाम नहीं लेता.

पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?

जब घरवाले उसे बाहर निकालना चाहते हैं तो घर की बेटी सबको रोक देती है. पता चला है कि आर माधवन एक तांत्रिक की भूमिका निभा रहे हैं. उसने घर की लड़की को अपने वश में कर लिया है. फिर शुरू होता है डर और सस्पेंस का भयानक ‘खेल’! खबर लिखे जाने तक शैतान का ट्रेलर यूट्यूब पर 5 घंटे तक रहा था और इसे करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके थे.

ट्रेलर में बताया गया है कि ज्योतिका-अजय की बेटी पूरी तरह से माधवन के कंट्रोल में है। वह माधवन की हर बात मानती है, भले ही उसे अपने पिता को थप्पड़ ही क्यों न मारना पड़े। फिल्म में जानकी बोदीवाला और अंगद राज भी भूमिका निभा रहे हैं.

यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी. इसका निर्देशन बॉलीवुड को क्वीन जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके विकास बहल ने किया है और उस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने कई अवॉर्ड जीते थे. हालांकि, शैतान के ढाई मिनट के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म बुरी आत्माओं, काले जादू समेत तमाम डरावनी चीजों के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन मेकर्स ने फिल्म का क्लाइमेक्स छिपा दिया है और ट्रेलर को इस तरह से तैयार किया है कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा जा सके.

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...