1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Raashi Khanna साउथ के इस सुपरस्टर पवन कल्याण के साथ कर रही हैं कमबैक, जाने फिल्म का नाम

Raashi Khanna साउथ के इस सुपरस्टर पवन कल्याण के साथ कर रही हैं कमबैक, जाने फिल्म का नाम

तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्मों को जल्द पूरा करने में लगे हुए हैं।  ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अब वो डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग करने में काफी बिज़ी हैं ।  इस टाइम फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। इस फिल्म में  श्रीलीला लीड रोल में हैं, लेकिन फिल्म में राशि खन्ना के होने की भी अपडेट सामने आई है।आइए जानते हैं कि क्या सच है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Tollywood Industry : तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्मों को जल्द पूरा करने में लगे हुए हैं।  ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अब वो डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग करने में काफी बिज़ी हैं ।  इस टाइम फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। इस फिल्म में  श्रीलीला लीड रोल में हैं, लेकिन फिल्म में राशि खन्ना के होने की भी अपडेट सामने आई है।आइए जानते हैं कि क्या सच है।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात

फिल्म में राशि खन्ना प्ले करेंगी दूसरा लीड रोल

फिल्म से जुड़ी नयी अपडेट आई  है कि अभिनेत्री राशि खन्ना भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुकी हैं। वह फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस कि रोल प्ले करेंगी। ये एक पुलिस ड्रामा फिल्म है और राशि को इसमें पवन कल्याण के साथ रोमांटिक रोल करने का भी मौका मिलेगा। काफी दिनो से राशि  सिनेमा से दूर थी इसीलिए  फिल्म को लेकर राशि काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म साइन करने के दो दिन बाद ही शूटिंग शुरू कर दी थी।

पवन कल्याण और हरीश शंकर की हिट जोड़ी फिर साथ

डायरेक्टर हरीश शंकर इससे पहले पवन कल्याण के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म गब्बर सिंह बना चुके हैं। इस फिल्म ने श्रुति हासन के करियर को नई ऊंचाई दी थी। अब दर्शकों को उम्मीद है कि राशि खन्ना के करियर को भी ये फिल्म नया मोड़ दे सकती है।

 

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

 

 

 

 

 

 

पढ़ें :- पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग साइकिल पर हुए सवार, बोले-बरेली से भाजपा को पूरी तरह कर दूंगा समाप्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...