संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इन सबके बीच राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार को घेरते हुए “हर घर जल योजना” पर सवाल पूछा।
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इन सबके बीच राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार को घेरते हुए “हर घर जल योजना” पर सवाल पूछा।
केंद्र सरकार ने बड़ी धूम धाम से “हर घर जल योजना” की शुरुआत की थी और वादा किया था कि 2022 तक देश के ग्रामीण क्षेत्र के हर घर को नल से पानी मिलेगा।
सरकार ने राज्यसभा में बताया कि सिर्फ़ 52% घरों तक ही नल से पानी पहुँचा है।
मैंने आज संसद में जल मंत्री से सवाल पूछा कि तय लक्ष्य के… pic.twitter.com/Clk9TaGqdJ
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 22, 2024
पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत
उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने बड़ी धूम धाम से “हर घर जल योजना” की शुरुआत की थी और वादा किया था कि 2022 तक देश के ग्रामीण क्षेत्र के हर घर को नल से पानी मिलेगा। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि सिर्फ़ 52% घरों तक ही नल से पानी पहुंचा है। मैंने आज संसद में जल मंत्री से सवाल पूछा कि तय लक्ष्य के 2 साल बाद तक भी ये कार्य अधूरा क्यों है? क्यों तय लक्ष्य का मात्र 50 फ़ीसदी काम ही हो पाया है?