1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अग्निवीर योजना को राहुल बाबा समझे ही नहीं, ये हमारी सेना को युवा रखने का है कार्यक्रम : अमित शाह

अग्निवीर योजना को राहुल बाबा समझे ही नहीं, ये हमारी सेना को युवा रखने का है कार्यक्रम : अमित शाह

इन दिनों, राहुल बाबा हरियाणा में घूम रहे हैं, वे कह रहे हैं कि 'अग्निवीर योजना', हरियाणा के युवाओं को बेकार कर देगी। भाइयों-बहनों इनका भरोसा मत करना, ये झूठ बोलने की मशीन हैं, अग्निवीर योजना को राहुल बाबा समझे ही नहीं हैं। अग्निवीर योजना, हमारी सेना को युवा रखने का कार्यक्रम है। अग्निवीर योजना, युवाओं को बेकार करने का कार्यक्रम नहीं है। आज मैं वादा कर रहा हूं कि एक-एक युवा को हरियाणा और भारत सरकार पेंशन वाली पक्की नौकरी देगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह नांगल चौधरी, हरियाणा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इन दिनों, राहुल बाबा हरियाणा में घूम रहे हैं, वे कह रहे हैं कि ‘अग्निवीर योजना’, हरियाणा के युवाओं को बेकार कर देगी। भाइयों-बहनों इनका भरोसा मत करना, ये झूठ बोलने की मशीन हैं, अग्निवीर योजना को राहुल बाबा समझे ही नहीं हैं। अग्निवीर योजना, हमारी सेना को युवा रखने का कार्यक्रम है। अग्निवीर योजना, युवाओं को बेकार करने का कार्यक्रम नहीं है। आज मैं वादा कर रहा हूं कि एक-एक युवा को हरियाणा और भारत सरकार पेंशन वाली पक्की नौकरी देगी।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

उन्होंने कहा, एक ओर कांग्रेस के 10 साल… परिवार और दामाद कल्याण के 10 साल। दूसरी ओर भाजपा के 10 साल… बिना खर्ची, बिना पर्ची युवाओं के विकास के 10 साल। एक ओर कांग्रेस के 10 साल… लूट के 10 साल। दूसरी ओर भाजपा के 10 साल… सुशासन के 10 साल। एक ओर कांग्रेस के 10 साल… दलितों और पिछड़ों के अपमान के 10 साल। दूसरी ओर भाजपा के 10 साल… 36 बिरादरी के विकास के 10 साल। इन दोनों के बीच आपको निर्णय करना है।

साथ ही कहा, एक कहावत है-‘एक अनार और 100 बीमार’! कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति हो गई है। हुड्डा साहब कहते हैं- मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, लेकिन उनके युवराज भी तैयार हैं और कह रहे हैं-पिताजी आपकी उम्र हो गई है, मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। उधर कुमारी शैलजा भी तैयार हैं और प्रियंका जी के खेमे से रणदीप सुरजेवाला भी तैयार हो गए हैं। भैया क्यों झगड़ रहे हो, न आपका (कांग्रेस) बहुमत आना है और न ही आपका (कांग्रेस) मुख्यमंत्री बनना है, मुख्यमंत्री भाजपा का बनेगा।

मोदी जी ने पिछड़ा समाज के कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी और राहुल बाबा, अमेरिका जाकर कहते हैं कि दलितों और पिछड़ों का विकास हो चुका है, अब उन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है। राहुल बाबा, जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक हम आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे। राहुल बाबा कहते हैं कि हम MSP पर कानून लाएंगे! अरे ​हरियाणा वालों, 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गेंहू और धान के अलावा किसी और फसल को MSP पर खरीदती थी। भाजपा सरकार ने हरियाणा में 24 फसलों को MSP पर खरीदने का निर्णय किया है। राहुल बाबा, आपका एक भी राज्य ऐसा है, जो 24 फसलों को MSP पर खरीदता है?

 

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...