1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, आप तो क्या आपकी चौथी पीढ़ी धारा 370 को वापस नहीं ला सकती : अमित शाह

राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, आप तो क्या आपकी चौथी पीढ़ी धारा 370 को वापस नहीं ला सकती : अमित शाह

अमित शाह ने कहा, अघाड़ी की सरकार ने 4 हजार करोड़ की मराठवाड़ा जलग्रिड योजना को रोक दिया था। इसके कारण अकालग्रस्त मराठवाड़ा को पानी नहीं मिल पाता था। 2019 में हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस जी ने इस योजना को आगे बढ़ाने का काम किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के जिंतूर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, अभी-अभी राहुल बाबा की पार्टी कांग्रेस और उनके साथियों ने कश्मीर में प्रस्ताव पारित किया है कि हम कश्मीर में धारा 370 को वापस लेकर आएंगे। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, आप तो क्या आपकी चौथी पीढ़ी धारा 370 को वापस नहीं ला सकती।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मनमोहन सिंह जी हमारे देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर पर छोड़ कर गए थे, मोदी जी ने 10 साल के भीतर ही देश के अर्थतंत्र को 5वें नंबर पर लाने का काम किया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि मात्र 2 साल में यानी 2027 तक हम विश्व का तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएंगे। साथ ही कहा, मोदी जी ने राम मंदिर बनवाया और औरंगजेब द्वारा तोड़े गए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निर्माण करवाया। अब आप गुजरात आने की तैयारी कर लेना, क्योंकि सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है।

अमित शाह ने कहा, अघाड़ी की सरकार ने 4 हजार करोड़ की मराठवाड़ा जलग्रिड योजना को रोक दिया था। इसके कारण अकालग्रस्त मराठवाड़ा को पानी नहीं मिल पाता था। 2019 में हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस जी ने इस योजना को आगे बढ़ाने का काम किया था। लेकिन उद्धव जी की सरकार आते ही इसे फिर रोक दिया गया था। लेकिन मैं कहकर जाता हूं कि यहां के हर खेत में पानी पहुंचाने का काम हमारी महायुति सरकार करेगी।

हम तो शिवाजी महाराज के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं और ये अघाड़ी वाले औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं।औरंगाबाद का नाम जब संभाजी नगर करने की बात आई, तो इन लोगों ने उसका विरोध किया। उद्धव बाबू, आप संभाजी नगर का विरोध करने वाले, राम मंदिर का विरोध करने वाले और दंगा कराने वालों की गोद में बैठे हो।

पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...