नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को संसद परिसर में रूबरू होते हुए कहा कि जब अमित शाह बोलते हैं, तो क्या आप (मीडिया) उन्हें टोकते हैं? उन्होंने कहा कि अमित शाह (Amit Shah) में ऐसा क्या खास है कि पूरा मीडिया चुप होकर खड़ा हो जाता है? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जब देश के छात्र नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) से नहीं डर रहे हैं, तो मीडिया को भी उनसे नहीं डरना चाहिए।
पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं
जब अमित शाह बोलते हैं, तो क्या आप (मीडिया) उन्हें टोकते हैं?
अमित शाह में ऐसा क्या खास है कि पूरा मीडिया चुप होकर खड़ा हो जाता है?
जब देश के छात्र नरेंद्र मोदी और अमित शाह से नहीं डर रहे हैं, तो मीडिया को भी उनसे नहीं डरना चाहिए।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/xf6jqa7O4q
पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...
— Congress (@INCIndia) August 12, 2026
अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे अब जबरन उसमें हवा भरने की जा रही है कोशिश
उन्होंने कहा कि अमित शाह में संसद आने की हिम्मत ही नहीं है। वो 20 दिनों से गायब हैं। अपने चैंबर में बैठे रहते हैं, लेकिन सदन में नहीं आते। उनके काफिले में करीब 30 गाड़ियां चलती हैं, घर के आगे हजारों पुलिस वाले खड़े रहते हैं कि कोई बच्चा न आ जाए। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे हवा निकल चुकी है। अब जबरन उसमें हवा भरने की कोशिश की जा रही है।
अमित शाह में संसद आने की हिम्मत ही नहीं है।
पढ़ें :- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई दर में 11.39 फीसदी का बड़ा उछाल, खाद्य और ईंधन की कीमतें जनता के जेब पर भारी
वो 20 दिनों से गायब हैं। अपने चैंबर में बैठे रहते हैं, लेकिन सदन में नहीं आते।
उनके काफिले में करीब 30 गाड़ियां चलती हैं, घर के आगे हजारों पुलिस वाले खड़े रहते हैं कि कोई बच्चा न आ जाए।
अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे… pic.twitter.com/2uf0x6nksd
— Congress (@INCIndia) August 12, 2026
झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं
पढ़ें :- जयराम रमेश, कहा- अमित शाह सिर्फ देश को ये बताएं कितने घुसपैठियों के नाम हटाए? असली मुद्दों से न भटकाएं जनता का ध्यान
झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा है कि हम अपने छात्रों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की हिंसा को पसंद नहीं करते।
झारखंड में जो हो रहा है- मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं।
मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा है- 'We do not appreciate any violence against our students.'
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/EO8MdExqJU
— Congress (@INCIndia) August 12, 2026