1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-वो अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ छिपा रहे, जिसमें वह हर सब्जेक्ट में फेल हैं

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-वो अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ छिपा रहे, जिसमें वह हर सब्जेक्ट में फेल हैं

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले वार—पलटवार तेज हो गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लगातार हमले बोले जा रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी देश से अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ छिपा रहे हैं, जिसमें वह हर सब्जेक्ट में फेल हैं और जनता अब उनकी ‘क्लास लगाने’ को तैयार बैठी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले वार—पलटवार तेज हो गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लगातार हमले बोले जा रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी देश से अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ छिपा रहे हैं, जिसमें वह हर सब्जेक्ट में फेल हैं और जनता अब उनकी ‘क्लास लगाने’ को तैयार बैठी है।

पढ़ें :- Railways Big Decision : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेगा, जानें इसके पीछे क्या है वजह?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, जनता को ‘बड़ी महंगी पड़ी मोदी सरकार’!
– आटा ₹20 से ₹40 किलो,
– दाल ₹80 से ₹210 किलो
– दूध ₹30 से ₹66 लीटर
– तेल ₹52 से ₹150 लीटर
– पेट्रोल ₹66 से ₹97 लीटर
– डीजल ₹52 से ₹90 लीटर
– रसोई गैस ₹410 से ₹1,103
– और डॉलर ₹58 से ₹83

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, इस कमरतोड़ महंगाई में, रिकॉर्ड तोड़ बेरोज़गारी आम जनता पर दोहरी मार है और यही आज देश के लिए दो सबसे बड़े मुद्दे हैं। मीडिया ‘मोदी की बात’ दिखा कर ‘मुद्दे की बात’ छिपाने की कोशिश करता है, ताकि भाजपा सरकार का सच जनता के सामने न आए।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, नरेंद्र मोदी देश से अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ छिपा रहे हैं, जिसमें वह हर सब्जेक्ट में फेल हैं और जनता अब उनकी ‘क्लास लगाने’ को तैयार बैठी है। वहीं हम गरीब परिवार की महिलाओं को ₹1 लाख/साल यानी ₹8,500/महीना दे कर देश को गरीबी के दलदल से बाहर निकाल कर दिखाएंगे। यह कांग्रेस की गारंटी है!

 

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...