1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्ता वियोग में विचलित हो गए राहुल गांधी, पीएम मोदी का विरोध करते करते अब देश को बताने लगे कमजोर: केशव मौर्य

सत्ता वियोग में विचलित हो गए राहुल गांधी, पीएम मोदी का विरोध करते करते अब देश को बताने लगे कमजोर: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी सत्ता वियोग में विचलित हो गए हैं। पीएम मोदी का विरोध करते करते अब केवल देश को कमजोर बताना और दिखाना रह गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी सत्ता वियोग में विचलित हो गए हैं। पीएम मोदी का विरोध करते करते अब केवल देश को कमजोर बताना और दिखाना रह गया है।

पढ़ें :- Zia-ul-Haq Murder Case : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, बोले-'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, राहुल गांधी की राजनीति अब भारत की छवि को विदेश में धूमिल करने तक सीमित रह गई है। लोकतंत्र, संसद, न्यायपालिका, जांच एजेंसियां और हिंदू संगठनों पर बार-बार अशोभनीय टिप्पणी कर वह देश की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंचा रहे हैं। क्या कांग्रेस और राहुल गांधी को सत्ता वियोग ने इतना विचलित कर दिया है कि इनका उद्देश्य भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विरोध करते करते अब केवल भारत को हर मोर्चे पर कमज़ोर बताना और दिखाना रह गया है।

पढ़ें :- टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, सपा, बसपा, कांग्रेस चाहे साथ-साथ लड़ें या अलग-अलग, खिला था कमल, फिर खिलेगा कमल। भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी -फिर एक बार 300 पार। न दंगा, न माफिया राज, न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार—तीसरी बार, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार।

बता दें कि, अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भारत का चुनाव आयोग निष्पक्षता से समझौता कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...