Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा – कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा – कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rahul Gandhi Delimitation Bill : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमने उनके वोट चोरी पर पकड़ा तो वे नए आईडिया लेकर आए। उन्होंने कहा, ‘हमने एक जगह बंद की तो ये नए रास्ते लेकर आए। वोट चोरी पर हमने कई बार बीजेपी को घेरा। 100 फीसदी जेन-जी समझते हैं कि वोट चारी हुई है।

पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए

बीजेपी बचने के नए रास्ते खोज रही। हमने इनको वोट चोरी के मामले में फंसा लिया। हम ज्ञानेश कुमार को लेकर जल्दी ही बड़ा खुलासा करेंगे।’ उन्होंने कहा कि हम देश में तानाशाही लाने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 850 के इस आंकड़े को याद रखें।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी लोकसभा में 543 सीटें हैं, लेकिन सरकार इन्हें बढ़ाकर 850 करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और इसे लागू किया जा सकता है, तो फिर सीटों की संख्या 850 करने की जरूरत क्यों है?

Advertisement