West Bengal : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सवाल उठाते हुए इसे जनादेश की चोरी करार दिया है। सोमवार को आए चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराया, वहीं असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। इन नतीजों के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।
पढ़ें :- बंगाल में एक-दो नहीं पांच नेता CM पद के बड़े दावेदार, जानें- किसका नाम सबसे आगे
टीएमसी के समर्थन में उतरे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करते हुए अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रखी। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य, टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा द्वारा एक बड़ा कदम है।” अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, “छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है। यह भारत के बारे में है।”
Some in the Congress, and others, are gloating about TMC’s loss.
They need to understand this clearly – the theft of Assam and Bengal’s mandate is a big step forward by the BJP in its mission to destroy Indian democracy.
पढ़ें :- ढह गया वामपंथियों का आखिरी गढ़ : 50 साल में पहली बार खत्म हुआ लेफ्ट का राज, बंगाल,त्रिपुरा और अब केरल भी हाथ से गया
Put petty politics aside. This is not about one party or…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2026
राहुल गांधी का यह बयान भाजपा की बड़ी जीत पर एक तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को केवल चुनावी हार-जीत तक सीमित न बताते हुए इसे लोकतंत्र से जुड़ा बड़ा सवाल बताया है। फिलहाल, इस बयान के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।