1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी पहुंचे हाथरस; रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

राहुल गांधी पहुंचे हाथरस; रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

Rahul Gandhi Hathras visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज यूपी के हाथरस पहुंचे हैं, यहां पर बूलगढी गांव में राहुल ने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी की हाथरस यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था कड़ी की गई है। अतिरिक्त पुलिसबल तैनात है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मथुरा में हिंदू युवक के साथ, लव मैरिज से नाराज भाई ने बहन की हत्या कर शव को दफनाया, क​ब्रिस्तान से लाश निकाली गई

दरअसल, साल 14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था, इस घटना के बाद पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में एक आरोपी को कोर्ट उम्रकैद की सजा सुना चुका है। वहीं, चार साल बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस दौरे से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। उधर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने कुछ दिन पहले राहुल से संपर्क किया था। कथित तौर पर उन्हें बताया था कि घटना के बाद प्रदेश सरकार ने नौकरी और घर का वादा किया था, लेकिन वो वादा पूरा नहीं हुआ। साथ ही पीड़ित परिवार सुरक्षा की वजह से खुद को कैद मान रहा हैं। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने 3 अक्टूबर, 2020 को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने की बात कही थी।

पढ़ें :- खड़गे बोले- ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में शिकायत दर्ज; अमित शाह से सम्राट चौधरी तक ने घेरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...