1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से की मुलाकात और जाना हालचाल

रायबरेली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से की मुलाकात और जाना हालचाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे पर पहुंचे हैं। लोकसभा में मिली जीत के बाद राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र कर ये दूसरा दौरा है। मंगलवार को रायबरेली पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे पर पहुंचे हैं। लोकसभा में मिली जीत के बाद राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र कर ये दूसरा दौरा है। मंगलवार को रायबरेली पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों से मिले। दोपहर को वह रायबरेली के एम्स अस्पताल पहुंचे और यहां पर भर्ती मरीजों से उनका हालचाल लिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी लगातार देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। इससे एक दि पहले ही वो हिंसाग्रस्त मणिपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की थी। इसके बाद आज वो रायबरेली पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से करीब चार लाख मतों से जीत दर्ज की थी। उनके पहले उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रह चुकी हैं।

कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार ने की मुलाकात
रायबरेली में राहुल गांधी ने सियाचीन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से भी मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शहीद की मां ने राहुल की तारीफ की साथ ही अग्निवीर योजना की मुखालफत की। उन्होंने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी कह रहे हैं, उससे उम्मीद है कि अग्निवीर योजना खत्म होगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...