नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले संविदा कर्मियों का मुद्दा गर्म हो गया है। बुधवार को पटना में न्याय और हक मांगने बीजेपी दफ्तर पहुंचे जमीन मापी से जुड़े संविदा कर्मियों पर पुलिस ने लाठी चला दी। अब इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मुखर हो गए हैं। लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा कि रोजगार मांगने पर मिलती है लाठी, अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार। बिहार के युवा अबकी बार इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे, उल्टी गिनती चालू हो गई है।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
रोज़गार मांगने पर मिलती है लाठी,
अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार।बिहार के युवा अबकी बार इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे – उल्टी गिनती चालू हो गई है।pic.twitter.com/6o6DXqAqWu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 10, 2025
पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया
वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने भी एक्स पर लिखा कि बिहार में संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बीजेपी द्वारा पुलिस को बुलाकर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कराया गया, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए। यह घटना बताती है कि राज्य में नीतीश कुमार और केंद्र में मोदी सरकार अत्याचार की सरकार बन गई है, लेकिन जल्द ही इस अत्याचार का खात्मा होगा, बिहार की जनता अकल ठिकाने लगाएगी।
बिहार में संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर पटना में BJP कार्यालय पहुंचे थे.
BJP ने पुलिस भेजकर इनकी पिटाई करवा दी. कई कर्मचारी घायल हैं.
बिहार की नीतीश और मोदी की सरकार अत्याचार की सरकार बन गई है.
लेकिन.. जल्द ही इस अत्याचार का खात्मा होगा, बिहार की जनता अकल ठिकाने लगाएगी. pic.twitter.com/nQnWaWEscd
पढ़ें :- अब पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने पुलिसिंग मॉडल पर उठाए सवाल, कहा- 'यह ब्रिटिश दौर की व्यवस्था'
— Congress (@INCIndia) September 10, 2025
लाठीचार्ज में प्रदर्शनकारियों के सिर पर गंभीर चोटें आने की सूचना
बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी की और मौके पर काफी भीड़ जुट गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान हल्की-फुल्की झड़प और धक्का-मुक्की हुई जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर गंभीर चोटें आने की सूचना है।
बिहार के युवाओं ने नौकरी मांगी
बदले में पुलिस की लाठी मिली pic.twitter.com/pnh4tju4F4— Congress (@INCIndia) September 11, 2025
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा
संविदा कर्मियों ने लगाया ये आरोप
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को अनुचित और दमनकारी बताया है। आंदोलन करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उनका आरोप है कि एक महीने से शांतिपूर्ण धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी अधिकारी बातचीत के लिए सामने नहीं आया है।