नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के फिक्की के कार्यक्रम में उद्योगपतियों से रोजगार और कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने को लेकर सवाल करने पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पलटवार किया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी का उद्योगपतियों से यह पूछना कि टैक्स में राहत देने के बावजूद उन्होंने न तो कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई और न ही नौकरियां दीं, उद्योगपतियों पर आरोप नहीं, बल्कि खुद सरकार का कबूलनामा है।
पढ़ें :- खेसारी लाल यादव के सामने अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, भोजपुरी स्टार का जवाब सुन छूट गई हंसी
राहुल गांधी ने और क्या-क्या कहा?
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि ‘मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं, आपका कबूलनामा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं’ वाले बयान पर भी तंज कसा। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। राहुल ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला और सड़कें कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले कर दी गईं, लेकिन इनसे कितने रोजगार पैदा हुए, इसका जवाब मिलना चाहिए।
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे – “टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।”
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं – आपका कबूलनामा है।
पढ़ें :- सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, वह लंबे समय से थीं बीमार, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
आप कहते हैं – “भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।” सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें – सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME – उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
“आप करो, हम देख लेंगे”? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की – देश ने देखा, और देख रहा है।
पढ़ें :- ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की बैठक को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने कसा तंज,बोले-'कांग्रेस होती तो इस मेज पर बैठते भारत के पीएम'
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा – किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2026
कांग्रेस नेता ने कहा कि रोजगार देने वाले छोटे व्यापारी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) नोटबंदी और गलत तरीके से लागू जीएसटी के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों ने बड़ी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को भी कमजोर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि एकाधिकार से नौकरियां पैदा नहीं होतीं, बल्कि महंगाई बढ़ती है और प्रतिस्पर्धा खत्म होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्योगपतियों से कहे गए ‘आप करो, हम देख लेंगे’ वाले बयान पर भी निशाना साधा।
बचे-खुचे समर्थकों से ही तालियां और थालियां बजवा लें : पीएम मोदी
पढ़ें :- अखिलेश बोले- ये वीडियो गवाह है कि एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों ने उद्योगपतियों, छोटे कारोबारियों, महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग तथा बेरोजगार युवाओं को निराश किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तालियां नहीं बजने पर प्रधानमंत्री बुरा मान गए, जबकि उनकी नीतियों ने लोगों को तालियां बजाने लायक नहीं छोड़ा। अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने बचे-खुचे समर्थकों से ही तालियां और थालियां बजवा लें।
पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा था?
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को दिल्ली में फिक्की के शताब्दी समारोह को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2014 में कॉरपोरेट टैक्स की दर 30 फीसदी थी, जिसे सरकार ने घटाकर 22 फीसदी कर दिया है। साथ ही 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को आयकर से छूट दी गई है। इसके बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की तनख्वाह और उनकी संख्या बढ़ाई या नहीं, इस पर उन्होंने उद्योगपतियों से सवाल किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार से सुविधाएं मिलने के बाद भी उद्योग जगत की अपेक्षाएं खत्म नहीं होतीं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अब आपलोग ताली नहीं बजाएंगे, यह मैं जानता हूं।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Party General Secretary Jairam Ramesh) ने भी कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस 2024 के न्याय पत्र में वेतन, रोजगार और निजी निवेश में कमी का मुद्दा उठा चुके हैं।