1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने शुरू किया White Tshirt Movement की शुरुआत, कहा-मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया

राहुल गांधी ने शुरू किया White Tshirt Movement की शुरुआत, कहा-मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने मेहनकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ ​लिया है। इसके कारण हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने मेहनकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ ​लिया है। इसके कारण हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।

पढ़ें :- WPL 2027 Auction : आज विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कब और कहां पाएंगे लाइव ऑक्शन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है।

इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं। ऐसे में हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा, मैं अपने युवा और मेहनतकश वर्ग के साथियों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस अभियान से जुड़ने और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर विजिट करें -https://whitetshirt.in/home/hin…या इस नंबर पर 9999812024 मिस्ड कॉल करें।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab Landfall : प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ से होते हुए पहुंचेगा यूपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...