1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने किसानों का किया समर्थन, कहा-इंडिया की सरकार आने पर मिलेगी एमएसपी

राहुल गांधी ने किसानों का किया समर्थन, कहा-इंडिया की सरकार आने पर मिलेगी एमएसपी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।‘‘

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली कूच किए हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है। विपक्ष के नेता इसके जरिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कह कि, कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।‘‘

वहीं, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने कहा कि, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है…इस लाइन से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस की पूरी विचारधारा को समझ सकता है। क्योंकि हिंदुस्तान का डीएनए मोहब्बत का है, नफरत का नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, देश में किसानों को जो मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं मिल रहा है। इसलिए किसान दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जे रहे हैं। किसान सिर्फ ये कह रहे हैं हमारी मेहनत का फल हमें मिलना चाहिए।

पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...