1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेना पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी ने लखनऊ कोर्ट में किया समर्पण, सुनवाई के बाद मिली जमानत

सेना पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी ने लखनऊ कोर्ट में किया समर्पण, सुनवाई के बाद मिली जमानत

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे, जहां वो एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। भारतीय सैनिको के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी पेश हुए, जहां उन्हें जमानत दे दी गयी। कोर्ट ने 20 हजार के मुचलके पर जमानत दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे, जहां वो एमपी—एमएलए कोर्ट में पेश हुए। भारतीय सैनिको के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी पेश हुए, जहां उन्हें जमानत दे दी गयी। कोर्ट ने 20 हजार के मुचलके पर जमानत दी है।

पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद  

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान को लेकर दर्ज इस मामले में पहले पांच सुनवाइयों में हाजिर नहीं हुए थे। मंगलवार को उन्होंने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होकर सरेंडर किया और जमानत याचिका दाखिल की।

बता दें कि, यह मानहानि की शिकायत बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने दायर की थी। यह मामला फिलहाल लखनऊ की एक अदालत में लंबित है। शिकायत में दावा किया गया कि राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी 9 दिसंबर 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प से जुड़ी थी।

 

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...