लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं! उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं!
उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया।
ED, IT और CBI जैसे…
पढ़ें :- Live Train Platform Tracking : ट्रेन पकड़ने के लिए मोबाइल पर मिलेगा प्लेटफॉर्म चेन्ज का लाइव अपडेट, ऐसे On करें फीचर
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 1, 2024
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ED, IT और CBI जैसे संस्थानों को ‘वसूली एजेंट’ बना कर चंदे का धंधा कर रही भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है। मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है।