HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, जनता कहती है-बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। लेकिन..जब आप देश की मीडिया को देखेंगे तो लगेगा सबसे बड़ा मुद्दा अंबानी परिवार में होने वाली शादी है। वहीं मीडिया में आपको 24 घंटा नरेंद्र मोदी जी का चेहरा नजर आएगा। मीडिया का काम जनता की आवाज उठाने का है, पर इनके अरबपति मालिक इन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, जनता कहती है-बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। लेकिन..जब आप देश की मीडिया को देखेंगे तो लगेगा सबसे बड़ा मुद्दा अंबानी परिवार में होने वाली शादी है। वहीं मीडिया में आपको 24 घंटा नरेंद्र मोदी जी का चेहरा नजर आएगा। मीडिया का काम जनता की आवाज उठाने का है, पर इनके अरबपति मालिक इन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने शुरू किया White Tshirt Movement की शुरुआत, कहा-मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया

इसके साथ ही कहा, हिंदुस्तान की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों के मालिकों की लिस्ट में पिछड़े, आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। मीडिया को देश के सिर्फ 15-20 लोग कंट्रोल करते हैं और यही लोग दिन-रात नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, मीडिया आपको देश के असली मुद्दे- बेरोजगारी और महंगाई के बारे में नहीं बताएगा। इनका काम सिर्फ आपका ध्यान भटकाने का है। मीडिया चाहता है कि पिछड़ों, गरीबों, दलितों और किसानों के मुद्दे नेशनल और रीजनल मीडिया में न नजर आएं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाला चुनाव है। यह पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, गरीब सामान्य वर्ग का चुनाव है। एक तरफ BJP ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों से पैसा लिया। दूसरी तरफ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए। यह चुनिंदा अरबपतियों और देश की गरीब जनता के बीच का चुनाव है।

साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी जी ने अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए हैं। लेकिन, वे किसानों को MSP देने से साफ मना कर देते हैं। अगर अरबपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का कर्ज भी माफ होना चाहिए।

 

पढ़ें :- दिल्ली चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन! 477 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, सिर्फ 1040 ही स्वीकार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...