1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने ‘वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ का ज़ोर-शोर से प्रचार करने के लिए BJP को बोला थैंक्यू, कहा-1 नवंबर को चलो दिल्ली

राहुल गांधी ने ‘वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ का ज़ोर-शोर से प्रचार करने के लिए BJP को बोला थैंक्यू, कहा-1 नवंबर को चलो दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों समेत लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने को कहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों समेत लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने को कहा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं और नियम-कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) या कांग्रेस ने सीटीआई (CTI) के उस पत्र का कोई जिक्र नहीं किया जिसमें उनसे रैली को आगे बढ़ाने की अपील की गई थी।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

‘वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के वोट चोरी किए जा रहे हैं और इस पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए गए हैं और नियमों व कानूनों को ताक पर रखा गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे वोट चोरी किए जा रहे हैं और हम किसी भी कीमत पर चुपचाप यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे’। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अब देश की जनता इसका जवाब देगी।

छात्रों से लेकर व्यापारियों तक से जुटने की अपील

पढ़ें :- फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने के लिए 330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को योगी सरकार ने दी मंजूरी, बनेगा 5.5 किलोमीटर लंबा बंधा

कांग्रेस नेता ने 1 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से इस जन मार्च और महारैली में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि जो भी व्यक्ति लोकतंत्र की रक्षा को जरूरी मानता है, उसे इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा, ‘वोट आपका है, लड़ाई भी आपकी है।उनके मुताबिक, लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।

भाजपा पर तंज, प्रचार के लिए कहा धन्यवाद

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पोस्ट में भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा और उसके सहयोगियों का दिल से धन्यवाद करते हैं, क्योंकि वे इस कार्यक्रम का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी अगले सात दिनों तक भी इसी उत्साह और लगन से प्रचार करते रहें।

सीटीआई के अपील को कांग्रेस ने नकारा

दरअसल, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर 1 नवंबर की रैली को स्थगित करने का अनुरोध किया था। नेता प्रतिपक्ष को लिखे पत्र में व्यापारियों ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से निवेदन किया था कि कांग्रेस इस रैली को त्योहारों तक के लिए टाल दें। लेकिन कांग्रेस ने उनके इस अनुरोध को नकार दिया और राहुल गांधी ने 1 नवंबर की रैली के लिए एलान कर दिया।

 

पढ़ें :- Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...