1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा अटैक, बोले- ED, CBI, IT बन चुकी हैं भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा अटैक, बोले- ED, CBI, IT बन चुकी हैं भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’

मि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Former Chief Minister of Jharkhand Hemant Soren) की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Former Chief Minister of Jharkhand Hemant Soren) की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने एजेंसियों को संघीय ढांचे की व्यवस्था खत्म करने तथा विपक्ष को मिटाने का काम दे दिया है।

पढ़ें :- मायावती फिर यू-टर्न, कहा- आकाश आनंद अभी अपरिपक्व, बड़ी जिम्मेदारी देने के लायक नहीं

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government)  विरोधियों को कमजोर करने के लिए ईडी (ED) , सीबीआई (CBI), आईटी (IT) तथा अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। यह सरकार विपक्ष से डरती है इसलिए विपक्ष को मिटाने तथा संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करने का काम इन तमाम सरकारी एजेंसियों को दिया गया है।

खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का चला रही है अभियान : राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ईडी (ED) , सीबीआई (CBI), आईटी (IT)  आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा (BJP) सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।

 विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना भाजपा की टूल किट का हिस्सा : मल्लिकार्जुन खरगे 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Chief Minister of Jharkhand Hemant Soren) पर ईडी लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना संघीय ढांचे की धज्जियां उड़ाना है। पीएमएलए के प्रावधानों को कठोर बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना भाजपा की टूल किट का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की वाशिंग मशीन में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।”

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने जेपी नड्डा को पत्र लिख वादे की दिलाई याद, उठाया सवाल कि क्या लोकतंत्र में ऐसी प्रथाएं स्वीकार्य हैं?

पढ़ें :- UP Special TET 2026, यूपी में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा को मंजूरी, जानें किसे मिलेगी परीक्षा और क्या है अंतिम समय-सीमा

विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता- भाजपा सरकार का यही लक्ष्य: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता- भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी को ईडी लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। भाजपा को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।

पढ़ें :- Ballia News : स्‍वाइन फ्लू से चार दिन में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत! गांव में मचा हड़कंप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...