1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कास्वां, कहा-उम्मीदों को नये पंख लगायेंगे, विकसित चूरू लोकसभा बनायेंगे

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कास्वां, कहा-उम्मीदों को नये पंख लगायेंगे, विकसित चूरू लोकसभा बनायेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद राहुल कास्वां ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद राहुल कास्वां ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल कास्वां ने कहा कि, नये अध्याय की शुरूआत…लेकर हाथों में हाथ, चलेंगे हम सब साथ, उम्मीदों को नये पंख लगायेंगे, विकसित चूरू लोकसभा बनायेंगे। मेरे लोकसभा परिवारजनों! आपका अमूल्य सहयोग, साथ व आशीर्वाद अनवरत बना रहे। कांग्रेस पार्टी परिवार में शामिल करने के लिए शीर्ष नेतृत्व व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार।

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, सांसद राहुल कास्वां ने एक्स पर लिखा कि, राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार…मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...