1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में छापेमारी तस्करी के लिए रखा लाखों का कपड़ा बरामद

नौतनवा में छापेमारी तस्करी के लिए रखा लाखों का कपड़ा बरामद

नौतनवा में छापेमारी, तस्करी के लिए रखा लाखों का कपड़ा बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत से नेपाल तस्करी के जरिए भेजे जाने वाली कपड़े की एक खेप नौतनवा में पकड़ी गई है। रविवार को कस्बे के बहादुर शाह नगर के एक मकान के बगल में बने गोदाम में मुखबिर की सूचना पर तहसील प्रशासन, पुलिस व एसएसबी की टीम ने छापेमारी की। गोदाम में रखे लाखों के कपड़े को रविवार बरामद किया गया। पुलिस तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है। जीएसटी विभाग से मामले की जांच के लिए संपर्क किया गया है।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

इस समय नौतनवा व सोनौली से नेपाल को कपड़े की तस्करी जोरों पर है। पुलिस, एसएसबी एवं तहसील प्रशासन की कार्रवाई में सीमा से कहीं ना कहीं कपड़े की बरामदगी जरूर हो रही है। लेकिन यह धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस एवं एसएसबी की टीम की छापेमारी कस्बे के बहादुर शाह नगर में जिस जगह पर की गई, वह एक तबेले जैसा बनाया गया है। कार्रवाई में बरामद हुए 16 गट्ठर कपड़े में 1152 पीस लेडीज शूट एवं 102 पीस थान के कपड़े हैं। पुलिस ने सभी बरामद कपड़े को कब्जे में लेते हुए 113 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर किस व्यक्ति का बनाया हुआ गोदाम है और किसने कपड़ा उस जगह पर डंप किया था?

धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एसओ-नौतनवा ने बताया मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 16 गट्ठर कपड़ा बरामद किया गया है। जिस जगह से कपड़ा बरामद हुआ है, उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। कपड़ा किसने डंप किया है, इसकी भी जांच की जा रही है। जीएसटी विभाग को भी जांच के लिए लिखते हुए कपड़े को नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...