1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Railways Big Decision : अब लाइन में लगने की झंझट हुई खत्म, मोबाइल से बुक कर पाएंगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

Railways Big Decision : अब लाइन में लगने की झंझट हुई खत्म, मोबाइल से बुक कर पाएंगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

Railway Big Decision : भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट (General Ticket) यानी अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम (UTS) के जरिए किसी भी स्टेशन से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे ने जियो फेंसिंग (Geofencing) की आंतरिक सीमा को बरकरार रखा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Railways Big Decision : भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट (General Ticket) यानी अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम (UTS) के जरिए किसी भी स्टेशन से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे ने जियो फेंसिंग (Geofencing) की आंतरिक सीमा को बरकरार रखा है।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे अधिकारी सौरभ कटारिया ने बताया है कि अब रेल यात्री घर बैठकर किसी भी स्टेशन से अनारक्षित (Unreserved Ticket) और प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) बुक कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने पुराने नियम को खत्म कर नया नियम लागू किया है। जनरल और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले रेल यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। रेलवे ने जियो फेंसिंग की आउटर लिमिट को खत्म करने का फैसला किया है।

बता दें कि पहले जियो फेंसिंग (Geofencing) की बाहरी सीमा 50 किमी थी। इसके तहत यात्री 50 किमी के दायरे में स्टेशन से अनारक्षित (Unreserved Ticket) या प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) खरीद सकता था। अब नई व्यवस्था के तहत यह पाबंदी हट गई है। यूटीएस आन मोबाइल एप (UTS Mobile app) में यात्रा टिकट व प्लेटफार्म टिकट दोनों के लिए दूरी सीमा यानि जियो-फेंसिंग के नियम को समाप्त कर दिया गया है। जिससे स्टेशन के टिकट विंडो के बाहर लगने वाली लंबी लाइनों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर सहित मांगी गई अन्य जानकारियां देनी होगी। रजिस्ट्रेशन को ओके करने के बाद ओटीपी मिलेगा। ओटीपी को साइन अप करने के बाद पासवर्ड मिलेगा। उसके बाद यूटीएस लागइन कर अनारक्षित टिकट बना सकेंगे।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...