1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rain Alert Today: देश के इन छह राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Rain Alert Today: देश के इन छह राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Rain Alert Today: उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण और चिलमिलाती गर्मी के साथ-साथ लू (Heat Wave) की चपेट में हैं। लेकिन, दक्षिण के राज्यों में मानसून के आगमन ने कुछ राहत की उम्मीद जगायी है। इसी बीच शनिवार को धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं, अब मौसम विभाग ने छह राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Rain Alert Today: उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण और चिलमिलाती गर्मी के साथ-साथ लू (Heat Wave) की चपेट में हैं। लेकिन, दक्षिण के राज्यों में मानसून के आगमन ने कुछ राहत की उम्मीद जगायी है। इसी बीच शनिवार को धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं, अब मौसम विभाग ने छह राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार 2 जून को पश्चिम बंगाल और केरल के अलावा पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी लक्षद्वीप की ओर बढ़ चुका है, जिसका असर अगले दो दिनों में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में लू चलने की संभावना

पढ़ें :- Saurabh Rajput Murder Case : मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार, अभियोजन पक्ष ने की फांसी की मांग

हालांकि, देश कुछ राज्यों में गर्मी से राहत अभी मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना है। 2 जून को हरियाणा, पंजाब दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में लू चलने की चेतावनी दी है, जबकि 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में भी लू चलेगी। राजस्थान में 4 और 5 जून को लू चल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...