राजस्थान: राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में तेज रेतीले तूफान के चलते दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से उठे इस धूलभरे तूफान का असर राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में देखने को मिला।
पढ़ें :- बिहार में बाढ़ का संकट! पश्चिम चंपारण में गंडक नदी उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
राजस्थान के चूरू में दोपहर 2 बजे मौसम अचानक बदल गया। दोपहर के वक्त रात हो गई। इसके बाद धूल भरी तेज आंधी चली। आंधी में मौसम एकदम लाल हो गया। ऐसा लगा, जैसे भयंकर तूफान हो। फिलहाल बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है pic.twitter.com/2zWwV3j6zh
— Anuj chaudharyy (@anujchnewspost) May 30, 2026
तेज आंधी और धूल के गुबार के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग तेजी से घरों की ओर भागते और दुकानों-घरों के दरवाजे बंद करते नजर आए। कई इलाकों में रेत के बवंडर जैसे दृश्य दिखाई दिए।
पढ़ें :- बोकारो में फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, खिलाड़ी की अचानक मौत, मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना भयानक रेतीला तूफान कभी नहीं देखा। श्रीगंगानगर में सुबह करीब 11 बजे से ही तेज आंधी शुरू हो गई थी, जिसके बाद पूरे शहर में धूल की मोटी परत छा गई। चूरू और बीकानेर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, जबकि सीकर के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्रों में भी धूल का असर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर उदयपुर समेत राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह बारिश भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला।