1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather :  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, आंधी-बारिश का अलर्ट , जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

Weather :  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, आंधी-बारिश का अलर्ट , जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

देशभर में सोमवार, 16 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्यों में मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। कहीं सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान तेजी से ताकतवर हो रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Weather :  देशभर में सोमवार, 16 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्यों में मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। कहीं सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहा Cyclonic storm  तेजी से ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की Speed 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर Alert issued  किया गया है। दिल्ली-NCR में भी सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है।

पढ़ें :- पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही, रेतीले बवंडर का वीडियो वायरल

वहीं, देश के दक्षिणी हिस्से के कई राज्यों में Cyclonic storm के कारण बारिश का अंदेशा है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में Heavy rain  हो सकती है। समुद्र में तेज हवाओं और ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-NCR में धुंध

दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं 17 नवंबर को भी सुबह हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है।

यूपी में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम ड्राई रहने वाला है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने 16 और 17 नवंबर को कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। दृश्यता कम होने की संभावना है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है

बिहार की बात करें तो में सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है। मौसम सामान्य और शुष्क बना रह सकता है। हालांकि सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।

झारखंड में मौसम की हलचल

झारखंड में 16 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।किन सोमवार को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तटीय इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश बढ़ सकती है।

राजस्थान में शुष्क मौसम
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर हवा में एक सिस्टम बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इससे किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मध्य प्रदेश में दिन में धूप, रात में ठंड
मध्य प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में भारी बारिश या तेज आंधी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का फिलहाल मध्य प्रदेश में कोई बड़ा असर दिखाई देने की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में तेज हवाओं का अनुमान
उत्तराखंड में सोमवार को मौसम बदल सकता है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।
पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान हैं राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया हैं ऊंचाई वाले इलाकों में भी फिलहाल बर्फ गिरने की संभावना नहीं हैं। सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना कम है।

ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के मौसम पर भी नजर रखी जा रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...