1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajinikanth Health Update: रजनीकांत की देर रात बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल से मिली अपडेट

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत की देर रात बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल से मिली अपडेट

साउथ सुपर स्टार रजनीकांत के फैंस के लिएएक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल,  सोमवार देर रातसुपरस्टार की तबीयत खराब हो गई. उसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेन्नई पुलिस के मुताबिक, रजनीकांत को देर रात पेट में तेज दर्द महसूस हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rajinikanth Health Update: साउथ सुपर स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सोमवार देर रात सुपरस्टार की तबीयत खराब हो गई. उसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती (Admitted to Apollo Hospital) कराया गया था।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

चेन्नई पुलिस के मुताबिक, रजनीकांत को देर रात पेट में तेज दर्द महसूस हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  वहीं अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एएनआई को बताया कि रजनीकांत की हालत स्थिर है. सुपरस्टार का हेल्थ अपडेट जारी (Health update of the superstar released) कर दिया गया है. उन्होंने ज्यादा जानकारी तो नहीं दी, बस इतना कहा कि अब सब कुछ ठीक है।

याद दिला दें कि सुपरस्टार ने दस साल पहले सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) कराया था और हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से संन्यास ले लिया था। ऐसे में रजनीकांत के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके प्रशंसकों में चिंता पैदा हो गई है. वे प्रार्थना करते हैं कि रजनीकांत की सेहत जल्द ही बेहतर हो जाए।

 

 

पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...