लखनऊ : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के छोटे बेटे नीरज सिंह (Neeraj Singh) की बीजेपी संगठन में एंट्री हो गई है। गुरुवार को लखनऊ में सदस्यता अभियान के तहत उन्हें पार्टी के ‘फर्स्ट एक्टिव मेंबर’ के तौर पर बीजेपी में शामिल किया गया। इसके लिए नीरज सिंह ने एक फॉर्म भरा और अनिवार्य शुल्क भी जमा कराया। उनको बीजेपी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।
पढ़ें :- UP BJP: यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने किया संगठन विस्तार, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए, देखिए पूरी लिस्ट
बीजेपी के नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नीरज सिंह
बता दें कि यूपी बीजेपी ने 2027 में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर 46 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है। नीरज सिंह (Neeraj Singh) को बीजेपी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) तो पहले से भी बीजेपी में हैं। वर्तमान में वह बीजेपी के महामंत्री और नोएडा से विधायक हैं। अब राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह (Neeraj Singh) की भी संगठन में औपराचिक एंट्री हो गई है। मतलब अब उनके दोनों बेटे अब बीजेपी में हैं।
24 वर्षों का अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा का सफर…
वर्ष 2002 में हैदरगढ़ विधानसभा (बाराबंकी) के चुनाव प्रचार के दौरान एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन के साथ जो यात्रा प्रारम्भ हुई थी, वह आज 2026 में भी उसी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ निरंतर जारी है।इन 24 वर्षों में… pic.twitter.com/weKlR8X7Ut
पढ़ें :- संजय सिंह, बोले- चंपत राय के खिलाफ तीन प्रमुख जमीन घोटालों के हैं पुख्ता दस्तावेजी सबूत, आज SIT के सामने होंगे पेश
— 𝐍𝐞𝐞𝐫𝐚𝐣 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@NeerajSinghSays) June 25, 2026
बता दें कि नीरज सिंह के पास अब तक बीजेपी संगठन में कई पद नहीं था, लेकिन वह पार्टी के कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा जरूर लेते रहे हैं। नीरज सिंह अब जिले के उन अहम बीजेपी नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जहां से उनके पिता राजनाथ सिंह सासंद हैं। नीरज सिंह ने एक जनसभा के दौरान कहा कि इस सदस्यता अभियान से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। सक्रिय सदस्यों की भागीदारी जनसेवा और देश की तरक्की के लिए अहम है।
कब तक चलेगा बीजेपी का सदस्यता अभियान?
बता दें कि बीजेपी का सदस्यता अभियान जून के आखिर तक चलेगा। बीजेपी के मुताबिक, कोई भी सदस्य पार्टी में तक एक्टिव माना जाता है, जब वह विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 प्राथमिक सदस्य बनाता है। ये एक्टिव मेंबर ही आगे जाकर पार्टी के अंदर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते हैं।
पढ़ें :- PMO ने मांगा चंदे का हिसाब, राम मंदिर ट्रस्ट ने जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार
सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति : नीरज सिंह
नीरज सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एक्स पोस्ट पर लिखा कि 24 वर्षों का अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा का सफर। वर्ष 2002 में हैदरगढ़ विधानसभा (बाराबंकी) के चुनाव प्रचार के दौरान एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन के साथ जो यात्रा प्रारम्भ हुई थी, वह आज 2026 में भी उसी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ निरंतर जारी है।
इन 24 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास सदैव मेरी प्राथमिकता रहा है। पद और प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य करना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।
आप सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं जनता-जनार्दन के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ने ही इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान की है। सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति। 2002 से 2026 तक — एक कार्यकर्ता का अटूट विश्वास, संघर्ष और समर्पण।