Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्मृति ईरानी की मौजूदगी में राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका

स्मृति ईरानी की मौजूदगी में राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका

By Abhimanyu 
Updated Date

अमेठी। सपा के बागी विधायकों राकेश प्रताप सिंह,अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया है। तीनों विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में अमेठी स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव से पहले तीनों नेताओं के पार्टी छोड़ने को सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पढ़ें :- 'स्वाभिमान की परिभाषा सत्ता की कुर्सी से तय नहीं होती...' केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर पलटवार

दरअसल, 2024 में राज्यसभा चुनाव में तीनों विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट और विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं। ये सभी 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव जीता था। बुधवार को तीनों विधायकों के समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल बीजेपी ने पंचर कर दी है, कांग्रेस अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती है, कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है, सदस्यता नहीं संकल्प समारोह कार्यक्रम है।”

Advertisement