1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ankita Lokhande की सास पर भड़की राखी सावंत, कहा- ऐसा मत करो…

Ankita Lokhande की सास पर भड़की राखी सावंत, कहा- ऐसा मत करो…

‘बिग बॉस 17’ की प्रतिभागी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सास के लिए अभिनेत्री राखी सावंत ने एक वीडियो संदेश शेयर किया है, जिसमें वह उनसे अपनी बहू और बेटे के बीच हस्तक्षेप न करने के लिए कह रही हैं। राखी ने कहा कि जब अंकिता बिग बॉस 17 जीतेंगी तो वह जश्न मनाएंगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : ‘बिग बॉस 17’ की प्रतिभागी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सास के लिए अभिनेत्री राखी सावंत ने एक वीडियो संदेश शेयर किया है, जिसमें वह उनसे अपनी बहू और बेटे के बीच हस्तक्षेप न करने के लिए कह रही हैं। राखी ने कहा कि जब अंकिता बिग बॉस 17 जीतेंगी तो वह जश्न मनाएंगी।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

उन्होंने विक्की जैन की मां को कहा है कि वह रामायण की कैकेयी न बनें। उन्‍होंने कहा, “विक्की और अंकिता ने शादी कर ली है लेकिन आप उनके झगड़ों के बीच में क्यों आ रही हैं? आप ऐसा क्यों कर रहे हो?”

राखी ने आगे कहा, “अंकिता वैसे भी ट्रॉफी जीतेगी। वह बिग बॉस जीतेगी, यह मेरी भविष्यवाणी है। तब आप यह कहकर जश्न मनाएंगे, मेरी बहू जीत गई। “अंकिता की सास, ऐसा मत करो। अपने बेटे और बहू के बीच इतना मत बोलो।” राखी ने अंकिता की सास से उनका सम्मान करने को कहा।


उन्होंने आगे कहा, “मैं आपके घर पर गई थी और आपसे मिली थी, याद है? मुझे लगा कि आप एक देवी की तरह हो। आप अचानक ऐसे कैसे हो गये? कैकेयी न बनो, माताजी, कैकेयी न बनो। घर बसाओ, घर ना तोड़ो।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...