1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कानूनी मुसीबत में फंसे Ram Gopal Varma, चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी

कानूनी मुसीबत में फंसे Ram Gopal Varma, चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) उनके बेटे नारा लोकेश और बहू ब्राह्मणी सहित तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) उनके बेटे नारा लोकेश और बहू ब्राह्मणी सहित तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं।

पढ़ें :- अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड वायरल, रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला, पीएम मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योता

टीडीपी मंडल सचिव रामलिंगम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद प्रकाशम जिले में पुलिस मामला दर्ज किया गया। सब-इंस्पेक्टर शिव रामैया के अनुसार, मामला सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था।

सब-इंस्पेक्टर ने बताया, “आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।” राम गोपाल वर्मा ने कथित तौर पर अपनी फिल्म ‘व्यूहम’ के प्रचार के हिस्से के रूप में सोशल मीडिया पर विवादास्पद सामग्री पोस्ट की। उनके खिलाफ रविवार रात शिकायत दर्ज की गई। राम गोपाल को ‘रंगीला’, ‘कंपनी’ और ‘सत्या’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। (एएनआई)

 

पढ़ें :- अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...