1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Ram Mandir Pran Pratishtha : शुभ मुहूर्त में शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया , यजमान के रूप में PM मोदी

Ram Mandir Pran Pratishtha : शुभ मुहूर्त में शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया , यजमान के रूप में PM मोदी

अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'यजमान' के रूप में पूजा कर रहे हैं।  प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘यजमान’ के रूप में पूजा कर रहे हैं।  प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है। मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे । हाथ में पूजन सामग्री लेकर पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश किया। पीएम मोदी राम मंदिर में पीतांबर वस्त्र धारण कर पहुंचे हैं। उन्होंने धोती और कुर्ता पहना हुआ है. उनके गले में सफेद रंग का पटका भी लटका हुआ है।

पढ़ें :- WPL 2027 Auction : आज विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कब और कहां पाएंगे लाइव ऑक्शन

 

ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने तमाम हस्तियां रामनगरी पहुंची हैं. समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे. अयोध्या में जगह-जगह रामलीलाएं, भागवत कथाएं, भजन संध्याएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं. अयोध्या को फूलों से सजाया गया है. कई राज्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है. केंद्र सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत देश-दुनिया की तमाम हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनने अयोध्‍या पहुंची हैं. अयोध्‍या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव अपडेट्स देखिए।

।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab Landfall : प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ से होते हुए पहुंचेगा यूपी

।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...