Ram Rasoi LPG shortage : देशभर में कथित तौर पर गैस सिलेन्डर की कमी के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या की ‘राम रसोई’ को लेकर बड़ा दावा किया है। राम मंदिर में कथित ‘प्रसाद की कमी’ के मुद्दे पर बात करते अवधेश प्रसाद ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की कमी के कारण, अयोध्या में ‘राम रसोई’ को बंद कर दिया गया है।
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- PM कह रहे हैं घबराने की ज़रूरत नहीं, लेकिन वह खुद एपस्टीन फाइल और अडानी केस की वजह से घबराए हुए हैं..
फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने पीटीआई से कहा, “अयोध्या भगवान राम का शहर है। जो भक्त और दर्शनार्थी यहाँ दर्शन के लिए आते हैं और यहीं रुकते हैं, उन्हें प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया जाता है। इस परंपरा को ‘राम रसोई’ के नाम से जाना जाता है, जहाँ अलग-अलग मंदिरों में सैकड़ों लोगों को भोजन परोसा जाता है; यह परंपरा अयोध्या में लंबे समय से चली आ रही है। हालाँकि, कुकिंग गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की कमी के कारण, अयोध्या में ‘राम रसोई’ को अब बंद कर दिया गया है।’
समाजवादी पार्टी के सांसद ने आगे कहा, ‘यहाँ तक कि हनुमानगढ़ी में भी—जहाँ देश-विदेश से भक्त दर्शन के लिए आते हैं—गैस की कमी और बढ़ती लागत के कारण प्रसाद वितरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन फिर भी उन्हें प्रसाद नहीं मिल पा रहा है।’ फिलहाल, केंद्र सरकार देश में एलपीजी की किल्लत की खबरों को सिरे से खारिज कर रही है।
VIDEO | Delhi: Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad speaks on the alleged prasad shortage at Ayodhya's Ram Temple amid reports of an LPG shortage.
He says, “Ayodhya is the city of Lord Ram. Food is distributed as prasad to devotees and visitors who come for darshan and stay there.… pic.twitter.com/043Xt97nGW
पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष
— Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2026
इससे पहले, 11 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम रसोई में कथित एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने एक न्यूज चैनल की क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था- ‘अब बताओ…? भाजपा की गलत-नीतियों की वजह से अयोध्या में राम-रसोई व प्रसाद की सनातनी परंपरा भी टूट रही है। भाजपा की सनातन विरोधी सोच यहाँ तक पहुँच जाएगी, ये कभी किसी ने नहीं सोचा था। भाजपा जाए तो सदाव्रत आए!’
अब बताओ…?
भाजपा की गलत-नीतियों की वजह से अयोध्या में राम-रसोई व प्रसाद की सनातनी परंपरा भी टूट रही है।
पढ़ें :- रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी के जन्मदिन पर किया नए घर में गृहप्रवेश
भाजपा की सनातन विरोधी सोच यहाँ तक पहुँच जाएगी, ये कभी किसी ने नहीं सोचा था।
भाजपा जाए तो सदाव्रत आए! pic.twitter.com/3L6jiV0Nkv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2026