Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Vilas Vedanti Passes Away : राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, संसद से लेकर सड़क तक आवाज की बुलंद

Ram Vilas Vedanti Passes Away : राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, संसद से लेकर सड़क तक आवाज की बुलंद

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या/रीवा : राम मंदिर आंदोलन (Ram Temple Movement) के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr. Ram Vilas Das Vedanti) का निधन हो गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या सहित पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

जानकारी के अनुसार डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr. Ram Vilas Das Vedanti) मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में प्रवास पर थे। इसी दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन (Ram Temple Movement) के अग्रणी चेहरों में गिने जाते थे और उन्होंने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अयोध्या से सांसद रहते हुए उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके निधन को संत समाज और राम भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश से उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके उत्तराधिकारी और सहयोगी थोड़ी देर में अयोध्या ले जाया जाएगा। अयोध्या पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उनके निधन पर कई संतों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध
Advertisement