1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘हत्या से पहले रेप, पूरे बॉडी पार्ट्स पर चोट…’ कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी

‘हत्या से पहले रेप, पूरे बॉडी पार्ट्स पर चोट…’ कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी

Kolkata RG Kar Medical College Rape Murder News: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी सामने आयी है, जिसके साथ पहले रेल किया है और फिर बेरहमी से उसकी हत्या भी कर दी गयी। मृतका का शव मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में शव बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder News: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में एक ट्रेनी डॉक्टर (Trainee Doctor) के साथ दरिंदगी सामने आयी है, जिसके साथ पहले रेल किया है और फिर बेरहमी से उसकी हत्या भी कर दी गयी। मृतका का शव मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में शव बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- तिब्बत में भयंकर भूकंप से मची तबाही, 4 घंटे में 13 बार धरती के कांपने से दहशत में लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे कॉलेज के सेमिनार हॉल (Seminar Hall) में पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा अर्धनग्न अवस्था और घायल अवस्था में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) में पीड़िता के साथ यौन शोषण के बाद हत्या किए जाने का संकेत मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतका की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोटें थीं। पीड़िता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर…गर्दन, दाएं हाथ, और…होंठों पर भी चोटें थीं।”

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए विशेष जांच दल गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में रेप का केस दर्ज किया है और ट्रेनी डॉक्टर के साथ मौत से संबंधित हत्या के मामले के साथ-साथ इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने 9 अगस्त को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की जांच के बाद संजय रॉय नामक एक अस्थायी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

इस मामले की जांच के लिए बंगाल पुलिस ने एक एसआईटी का भी गठन किया है। कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के एक अधिकारी ने कहा कि अपराध सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर 11.30 बजे सेमिनार हॉल में गंभीर अवस्था में पाया गया, उस समय वह बेहोशी की हालत में थी लेकिन इलाज के दौरान जल्द ही उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता रात के करीब दो बजे अपने जूनियर्स के साथ डिनर किया था। इसके बाद वह सेमिनार रूम में चली गई, क्योंकि ड्यूटी पर वहां रेस्ट करने के लिए कोई अलग से कमरा नहीं है। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा लगातार विरोध-प्रदर्शन और कैंडल मार्च कर रही है।

पढ़ें :- PM Kisan 24th Instalment 30 October : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई डेट, जानें अकाउंट में कब आएंगे 2000 रुपये

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...