1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ratan Tata: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Ratan Tata: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वर्ली स्थित श्मशान घाट में उन्हें पंचतत्व में विलिन किया गया। इस दौरान उनके आवास से लेकर श्मशान घाट तक बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए जुटे थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर राजनीतिक, कारोबारी, खेल, मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम पहुंचे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ratan Tata: उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वर्ली स्थित श्मशान घाट में उन्हें पंचतत्व में विलिन किया गया। इस दौरान उनके आवास से लेकर श्मशान घाट तक बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए जुटे थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर राजनीतिक, कारोबारी, खेल, मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम पहुंचे।

पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र और झारखंड व गुजरात सरकार ने टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इससे पहले रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया था जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका बुधवार रात शहर के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

आमिर खान और किरण राव ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म अभिनेता आमिर खान और फिल्म निर्देशक किरण राव ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा कि यह देश के लिए दुखद दिन है। देश के लिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य है। वे हमेशा यादों में रहेंगे। किरण राव ने कहा रतन टाटा बेहद अच्छे इंसान थे। यह बहुत दुखद है कि वे अब हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

 

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...