1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी पर जमकर बरसे रविशंकर प्रसाद, कहा-कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी

राहुल गांधी पर जमकर बरसे रविशंकर प्रसाद, कहा-कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, संविधान को बचाने की दुहाई देने वाले राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे, जब स्थितियां बनेंगी। उनके दिल में जो आरक्षण के लिए पूर्वाग्रह है, वो सामने आ रहा है और आरक्षण का विरोध उनकी विरासत है। कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रसिद्ध शायर दुष्यंत कुमार की एक रचना है-सिर्फ हंगामा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये तस्वीर और तकदीर बदलनी चाहिए। लेकिन राहुल गांधी ने इसे दूसरी तरह से समझ लिया है-उनका मानना है कि जब भी मैं विदेश जाऊंगा, हंगामा खड़ा करना ही मेरा मकसद है और मेरी फितरत व कोशिश है कि हंगामा बढ़ते रहना चाहिए।

पढ़ें :- VIDEO-कंगना रनौत ने फिर किया पलटवार, क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके हुए थे? मेरी जवानी में जो देखा वे सार्वजनिक रूप से बताएं

उन्होंने कहा, संविधान को बचाने की दुहाई देने वाले राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे, जब स्थितियां बनेंगी। उनके दिल में जो आरक्षण के लिए पूर्वाग्रह है, वो सामने आ रहा है और आरक्षण का विरोध उनकी विरासत है। कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है।

साथ ही कहा, राहुल गांधी जब भी बाहर जाते हैं, भारत को नीचा दिखाना और अपमानित करना उनका मिशन बन जाता है। जब वो (राहुल गांधी) बाहर जाते हैं, तो चीन के प्रति उनका प्रेम सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि, एक सवाल मैं और पूछता हूं कि इन मामलों पर…
अखिलेश यादव चुप क्यों हैं? वामपंथी चुप क्यों हैं? डीएमके के स्टालिन चुप क्यों हैं? इंडी गठबंधन के सारे सहयोगी खामोश क्यों हैं? लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं? हम सावधान करना चाहते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण को जरा भी छेड़ने की कोशिश की, समाप्त करने की कोशिश की, तो भाजपा इसका पूरा विरोध करेगी।

पढ़ें :- Nepal's devastating flash floods : ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा-80 लोगों से टूटा संपर्क , ग्यिरोंग जाने की मांगी अनुमति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...