1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘पाकिस्तान में हो रहीं भारतीय दुश्मनों के खात्मे के पीछे RAW का हाथ,’ ब्रिटिश मीडिया का सनसनीखेज दावा

‘पाकिस्तान में हो रहीं भारतीय दुश्मनों के खात्मे के पीछे RAW का हाथ,’ ब्रिटिश मीडिया का सनसनीखेज दावा

British newspaper Guardian report on RAW : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) दशकों से भारत (India) में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का पनाह देते रहा है, यह बात लगभग पूरी दुनिया जानती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की हत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं। जिसको लेकर ब्रिटिश मीडिया ने सनसनीखेल दावा किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

British newspaper Guardian report on RAW : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) दशकों से भारत (India) में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का पनाह देते रहा है, यह बात लगभग पूरी दुनिया जानती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की हत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं। जिसको लेकर ब्रिटिश मीडिया ने सनसनीखेल दावा किया है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान में हो रहीं भारतीय दुश्मनों की हत्याओं के पीछे भारत की खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (RAW) का हाथ है। भारत और पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में हत्या का आदेश पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यालय से आ रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के पास ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (RAW) का सीधा कंट्रोल है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रॉ (RAW) ने 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद विदेशों में छिपे दुश्मनों के खात्मे पर जोर देना शुरू किया। पाकिस्तान में हत्याओं का सिलसिला बढ़ गया है। अज्ञात हमलावरों ने 2020 से अब तक 20 लोगों को मौत के घाट उतारा है।

एक भारतीय खुफिया अधिकारी के हवाले से गार्जियन ने लिखा, ‘पुलवामा के बाद देश के बाहर मौजूद ‘दुश्मनों’ के हमला करने या कोई गड़बड़ी पैदा करने से पहले उन्हें निशाना बनाने का दृष्टिकोण पैदा हुआ। हम हमलों को रोक नहीं सकते थे, क्योंकि उनका सुरक्षित ठिकाना पाकिस्तान में था, इसलिए हमें खुद ही उन तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सरकार के सबसे उच्चतम स्तर से मंजूरी की जरूरत होती है।

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...