लखनऊ । भारतीय रेलवे में जॉब करने के इच्छा रखने वाले युवाओं के लिये सुनहरा मौका वहीं सरकारी नौकरी का सपना रखने वाले बेरोजगारों के लिये रेलवे ने बंपर भर्ती निकाली है। बताते चले कि रेलवे में 374 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिये आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। आज तुरन्त आवेदन कर दें ताकि आपका सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सके। वही इस पद पर 10 वा 12 पास भी आवेदन कर सकतें हैं । भारतीय रेलवे के बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में अप्रेंटिस पदों के लिये आईटीआई के अभ्यर्थी भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
आवेदक रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अवेदन भर सकते हैं। दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक रखी गई है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी apprenticeblw.in वेबसाइट पर जाकर तुरन्त कर दें।