1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Home Ministry Recruitment: गृह मंत्रालय में सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आसानी से अप्लाई

Home Ministry Recruitment: गृह मंत्रालय में सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आसानी से अप्लाई

गृह मंत्रालय में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. आपके पास सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर और जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर के पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो MHA के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Home Ministry Recruitment: गृह मंत्रालय में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. आपके पास सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर और जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर के पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो MHA के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. साथ ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

MHA भर्ती 2024 के माध्यम से कई पदों पर बहाली की जा रही है. यदि आप भी MHA में इन पदों पर काम करना चाहते हैं, तो दिए गए सभी आवश्यक बातों को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर भर्तियां डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है. कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन की तिथि से 60 दिनों के अंदर यानी 1 मार्च तक कर सकते हैं.

वेतनमान

  • गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के तहत चयन होने पर कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए पे स्केल के अनुसार भुगतान किया जाएगा.
  • जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर- जिन कैंडिडेट्स का चयन इस पद के लिए होता है, उन्हें वेतन के तौर पर लेवल 4 के जरिए 25500 रुपये से 81100 रुपये तक भुगतान किया जाएगा.
  • सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर- कैंडिडेट्स जिनका भी सेलेक्शन इस पद के लिए होता है, उन्हें लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से 112400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

आयु सीमा 

जो कैंडिडेट्स गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवश्यक योग्यता 

जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर:- कैंडिडेट्स को मूल कैडर या विभाग में रेगुलर बेसिस पर नौकरी कर रहा हुआ होना चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स के पास पे मैट्रिक्स में लेवल 3 (21700-69100) में न्यूनतम 5 वर्षों की नियमित सेवा पूरी किया हुआ होना चाहिए.
सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर:- कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स के पास रिसेप्शन ड्यूटी से संबंधित कार्य में एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए.

ऐसे करें आवेदन 

गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को दिए गए तय फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ उप सचिव (एसएसओ), गृह मंत्रालय, कमरा नंबर 01, तीसरी मंजिल, एनडीसीसी-II, बिल्डिंग, नई दिल्ली को भेजना होगा.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...