1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. बिहार में स्टाफ नर्स के 11 हजार से भी पदों पर निकाली भर्ती, ये कैंडिडेटिस आज ही करें अप्लाई

बिहार में स्टाफ नर्स के 11 हजार से भी पदों पर निकाली भर्ती, ये कैंडिडेटिस आज ही करें अप्लाई

बिहार में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन यानी BTSC की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बिहार में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन यानी BTSC की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 23 मई, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली : प्राइवेट स्कूल अब तीन महीनों की एडवांस फीस अभिभावकों से नहीं वसूल सकेंगे

कितने पदों पर भर्ती?

इस भर्तीअभियान के जरिए कुल 11,389 पदों को भरा जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड न करें।
  • पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
  • अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क

इसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के साथ-साथ ओबीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के साथ-साथ बिहार के बाहर के आवेदकों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। बिहार के उम्मीदवार जो एससी या एसटी वर्ग के हैं, साथ ही सभी महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

पढ़ें :- Digital Content Specialist : 2032 तक मल्टीमीडिया पत्रकारों की मांग बढ़ेगी , ऑडियंस चाहती है रियल-टाइम अपडेट और इंटरएक्टिव कंटेंट 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...