Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Recruitment: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने निकाली भर्ती Group Discussion एवं Interview के आधार पर होगा चयन

Recruitment: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने निकाली भर्ती Group Discussion एवं Interview के आधार पर होगा चयन

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। इन दिनों बेरोगारों के लिये हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने बंपर नौकरी निकाली है। technology और administrative पदों के भर्ती के लिए आवेदन निकाले गये हैं। बताते चले कि आज से जॉब के लिये आवेदन मांगे गये हैं। इन जगह में जॉब करने के लिये आवेदक को इसकी वेबसाइट hslvizag.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कंपनी ने कुल 47 रिक्त पदों भर रहा है। जिनमें मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर, सीनियर सुपरवाइजर सहित कई पद हैं।

पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम

आवेदन शर्त
इन जॉब्स के लिये आवेदकों पर कुछ नियम शर्त भी रखी गई है। बताते चले कि शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक, एमबीए, सीए, डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होना जरुरी है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

उम्र सीमा
इन पदों के लिये आवेदक की उम्र भी रखी गई है इन पदों पर वहीं आवेदन कर सकते है जिनकी उम्र 30 से 50 वर्ष तक हो।

वेतन
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने इस भर्ती में चयनित आवेदक को पद के हिसाब से वेतनमान देगा । मासिक वेतन 50,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक तय किया गया है।

आवेदन शुल्क
इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के आवेदकों से कंपनी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेगा वहीं अन्य सभी श्रेणियों के आवेदकों को आवेदन शुल्क 300 रुपये देना होगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन तरीके से लिया जायेगा।

पढ़ें :- दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

चयन
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने आवेदक के शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, और Group Discussion साक्षात्कार के आधार पर भर्ती करेगा ।

 

Advertisement