1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माता बनैलिया मंदिर में जलभराव की समस्या से राहत, सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ

माता बनैलिया मंदिर में जलभराव की समस्या से राहत, सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ

माता बनैलिया मंदिर में जलभराव की समस्या से राहत, सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  नगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता बनैलिया मंदिर में बरसात के मौसम में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान अब शुरू हो गया है। प्रत्येक वर्ष बारिश के समय नगर के नाले का गंदा पानी मंदिर परिसर में प्रवेश कर जाता था, जिससे श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इस जटिल समस्या को गंभीरता से लेते हुए माता बनैलिया मंदिर विकास समिति ने एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में समिति के संरक्षक मुन्ना सिंह, महामंत्री शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष दया राम जायसवाल, उपाध्यक्ष धर्मात्मा जायसवाल, संगठन मंत्री हरिशंकर जायसवाल, मैनेजर ऋषि राम थापा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर की भूमि को ऊंचा करने के लिए तत्काल ईंट भराई कराई जाएगी और साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ होगा। कार्य का शुभारंभ होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

समिति ने बताया कि यह कार्य पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी भक्त को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...