1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Republic Day 2024 : ‘ भारत- लोकतंत्र की जननी’ है गणतंत्र दिवस की थीम, जानें इस साल क्या है खास?

Republic Day 2024 : ‘ भारत- लोकतंत्र की जननी’ है गणतंत्र दिवस की थीम, जानें इस साल क्या है खास?

Republic Day 2024 : देश इस साल अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर साल ये दिन खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल सरकार द्वारा 'भारत - लोकतंत्र की जननी' थीम पर ये दिवस मनाया जा रहा है। इस शुभ मौके पर कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली परेड का कुल समय 90 मिनट का होगा, जिसमें झाकियों के लिए 26 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

Republic Day 2024 : देश इस साल अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर साल ये दिन खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल सरकार द्वारा ‘भारत – लोकतंत्र की जननी’ थीम पर ये दिवस मनाया जा रहा है। इस शुभ मौके पर कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली परेड का कुल समय 90 मिनट का होगा, जिसमें झाकियों के लिए 26 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। परेड सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी। अबकी बार सभी झांकियां विकसित भारत एवं इंडिया – द मदर आफ डेमोक्रेसी की थीम पर आधारित हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

इस दिन मना था पहला गणतंत्र दिवस

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इरविन स्टेडियम में देश का तिरंगा फहराया था। 26 जनवरी 1950 को ही भारत को अपना पहला राष्ट्रपति भी मिला था। इस दिन सुबह देश का संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में भी घोषित किया था।

गणतंत्र दिवस 2024 में क्या है खास?

26 जनवरी, 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस 2023 मनाएगा। भारत को ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र में इसी दिन बदला गया था। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...