आज 26 जनवरी पर देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम से मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक पर दूध बेचती हुई लड़की पर सबकी आंखे टिकी रह गई। पशुपालन और डेयरी विभाग की इस झांकी ने विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास के थीम पर आधारित पशुपालन और डेयरी विभाग की झांकी में बाइक पर सवार होकर एक लड़की दूध बेचती हुई नजर आयी। जो यह दर्शाती है कि खेती किसानी और पशुपालन अब सिर्फ पुरुषों का काम नहीं रहा। महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़ कर दिलचस्पी ले रही हैं और बढ़िया मुनाफा कमा रही हैं।
Republic Day Parade 2025
“Golden India Heritage and Development ”
Department of Animal Husbandry and Dairying proudly presents its theme:
पढ़ें :- एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चिदंबरम का कड़ा विरोध, बताया ‘असंवैधानिक’
Honouring Indigenous Bovine Breeds as Icons of Sustainable Rural Growth
Our magnificent tableau at the parade will showcase India’s… pic.twitter.com/3gCSUTKOd5
— Dept of Animal Husbandry & Dairying, Min of FAH&D (@Dept_of_AHD) January 26, 2025
स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास के थीम पर आधारित पशु पालन और डेयरी विभाग की झांती के आगे वाले हिस्से में दूध के बर्तन से बहते हुए श्वेत क्रांति 2.0 को दिखाया गया। साथ ही दुग्ध उत्पादन में भारत के अव्वल स्थान को भी दर्शा रहा है।
पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर
बीच वाले हिस्से में बछड़े के साथ पंढरपुरी भैंस को दिखाया गया। यह भारत की 70 से अधिक देसी नस्ल की भैसों में से एक है। वहीं इस झांकी में एक महिला किसान को इस भैंस की देखभाल करते हुए दिखाया गया। साथ में एक पशु चिकित्सक टीके के साथ नजर आ रहा है, जो भैंस को खुरपका और मुंहपके के रोग से बचाएगा। इतना ही नहीं पशुपालन की इस खूबसूरत झांकी में दो महिलाओं को पारंपरिक बिलोना विधि से घी मथते हुए भी दिखाया गया।