1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Retired IAS Wife Murder : रिटायर्ड आईएएस की पत्नी मोहिनी का करीबियों ने किया कत्ल, पुलिस जल्द ही कर सकती है खुलासा

Retired IAS Wife Murder : रिटायर्ड आईएएस की पत्नी मोहिनी का करीबियों ने किया कत्ल, पुलिस जल्द ही कर सकती है खुलासा

Retired IAS Wife Murder : सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे (Retired IAS Devendra Dubey) की पत्नी मोहिनी दुबे (Mohini Dubey) की हत्या कर लूट की वारदात के मामले में उनके चालकों पर शक गहरा गया है। कई पुख्ता सुबूत उनकी ओर इशारा कर रहे हैं। सोमवार को दोनों चालकों समेत छह लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इनमें से तीन लोगों से देर रात तक पूछताछ जारी रही।

By santosh singh 
Updated Date

Retired IAS Wife Murder : सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे (Retired IAS Devendra Dubey) की पत्नी मोहिनी दुबे (Mohini Dubey) की हत्या कर लूट की वारदात के मामले में उनके चालकों पर शक गहरा गया है। कई पुख्ता सुबूत उनकी ओर इशारा कर रहे हैं। सोमवार को दोनों चालकों समेत छह लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इनमें से तीन लोगों से देर रात तक पूछताछ जारी रही।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

उधर, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की स्कूटी के मालिक की भी पहचान कर ली है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है। साक्ष्यों का सत्यापन करने में पुलिस जुटी है। फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है। फुटेज में जो बदमाश स्कूटी चलाते दिख रहा है उसकी भी पहचान हो गई है। सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र का करीबी ही स्कूटी चला रहा था। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। उनके दोनों चालकों रवि और अखिलेश पर शक पुख्ता होता जा रहा है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि बदमाशों का मकसद लूट करना ही था। घटना के वक्त मोहिनी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी। वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे, साजिश किसने रची, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

साजिशकर्ता कोई और है या नहीं…इस पहलू पर जांच

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ये भी पता कर रही है कि वारदात में यही लोग शामिल हैं या फिर पर्दे के पीछे कोई साजिशकर्ता भी है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन भी देखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश जब सुबह आ रहे थे तब रास्ते में एक बार कपड़े बदले थे। वारदात के बाद कैमरे में जब वह कैद हुए तब वह दूसरे कपड़ों में नजर आए। शहर में इधर-उधर घूमते हुए वह निलमथा कैंट पहुंचे थे।

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...