1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी: केशव मौर्य

यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर भाजपा और सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर भाजपा और सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है। सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

बता दें कि, केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात किए थे। इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा था। वहीं, अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...